Skip to content

लुधियाना में एडवोकेट को 100 मी. तक घसीटता ले गया कार चालक, वीडियो हुआ वायरल

लुधियाना में एडवोकेट को 100 मी. तक घसीटता ले गया कार चालक, वीडियो हुआ वायरल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में एक व्यक्ति को कार सवार युवक अपनी गाड़ी से घसीटते हुए ले गए। वहीँ एक अन्य कार सवारों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है लुधियाना के गिल रोड अरोड़ा पैलेस के पास लाइटों पर खड़े एडवोकेट के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की। जब एडवोकेट ने कार रोकने की कोशिश की तो युवकों ने कार भगा ली। वहीँ एडवोकेट बोनट पर बैठ गया तो कार चालक युवक करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। युवकों ने एडवोकेट के साथ गाली-गलौज भी की। राहगीरों ने कार चालकों को रोका और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वीडियो और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।