Skip to content

जालंधर हाइट्स में 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगा की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Big news: Man shot as soon as he got off the bus in Jalandhar, people in panic
Big news: Man shot as soon as he got off the bus in Jalandhar, people in panic
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर से बड़ी घटना सामने आयी है। जानकारी मिली है कि एक 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है मृतक लड़की फिरोजपुर के गंगा मंदिर इलाके की रहने वाली थी और यहां जालंधर हाइट्स में अपनी बुआ के घर रह रही थी। जालंधर हाइट्स जालंधर शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है और अठारह वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

मृतका की पहचान किरणदीप कौर के रूप में हुई है। जालंधर हाइट्स चौकी की पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृतका के परिजन फिरोजपुर से आ रहे हैं। उनके आने पर ही बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए किरणदीप कौर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।