Skip to content

जालंधर में बारिश से पूरा शहर हुआ जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब...

जालंधर में बारिश से पूरा शहर हुआ जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब...
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जिस कारण शहर की ज्यातर सड़कें पानी में डूब गईं। इस बीच दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ये थे कि सड़कों पर डेढ़ फीट से ज्यादा पानी भर जाने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ीं।

इस दौरान दोपहिया वाहन पानी में फंसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, बच्चों को घर छोड़ने आ रही बसें भी कई जगहों पर पानी में फंस गईं। इस दौरान कई लोगों के वाहन पानी में बंद हो गए जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।