Skip to content

तानाशाह का कहर , किंम जोंग उन ने गुस्से में 30 बड़े अधिकारियों को एक साथ दे दी फांसी

तानाशाह का कहर , किंम जोंग उन ने गुस्से में 30 बड़े अधिकारियों को एक साथ दे दी फांसी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्ड न्यूज़ : कहते है उत्तर कोरिया में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती. वहां अधिकारी हों या आम नागरिक, तानाशाह के राज में गलती या लापरवाही की सजा मौत होती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया में 30 अधिकारियों को एक साथ फांसी की सजा दी गई है.

खबर सामने आयी है कि उत्तर कोरिया के चागांग प्रांत में भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली, जिससे सनकी किंग किम जोंग उन बेहद गुस्से में आ गए। उन्होंने बाढ़ को रोकने में असफल रहे 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई। दक्षिण कोरिया के एक न्यूज आउटलेट, चोसुन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इन अधिकारियों को पिछले महीने के अंत में एक साथ फांसी दी गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट रिपोर्ट की मानें तो तानाशाह किम जोंग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. बाढ़ की तबाही देखकर वह क्रोधित हो चुके थे. बाढ़ में 4000 लोगों की मौत से वह इस कदर आहत हुए कि उन्होंने आव न देखा ताव, तुरंत उत्तर कोरिया में बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया.