Skip to content

किडनैपर से लिपटकर रोने लगा मासूम, 14 महीने पहले किया था अगवा, आरोपी के भी छलक पड़े आंसू

किडनैपर से लिपटकर रोने लगा मासूम, 14 महीने पहले किया था अगवा, आरोपी के भी छलक पड़े आंसू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने करीब 14 महीने पहले अगवा किए हुए बच्चे को बरामद कर लिया जिसके बाद यहां अनोखा नजारा देखने को मिला. मासूम किडनैपर से ही लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा जिसके बाद आरोपी के भी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस अनोखे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी अनुसार 14 जून 2023 को जयपुर के सांगानेर से 11 महीने का बच्चा, पृथ्वी उर्फ कुक्कू, अपहृत हो गया था। पुलिस ने 14 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया। जब बच्चे को उसके परिवार को सौंपा जाने लगा, तो बच्चा अपहरणकर्ता को छोड़ने को तैयार नहीं था और जोर-जोर से रोने लगा। इस दृश्य को देखकर पुलिसकर्मियों की भी आंखें नम हो गईं।

रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी का नाम तनुज चाहर है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल था और फिलहाल निलंबित है। उसने बच्चे को अपनी कैद में सुरक्षित रखा और उसे नए कपड़े और खिलौने भी दिलाए। आरोपी ने अपने हुलिए को बदलकर दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ली थी और साधु के रूप में भगवा चोला पहन लिया था। हालांकि, पुलिस ने उसे अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया और जयपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।