Skip to content

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का हुआ निधन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का हुआ निधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी सीरियल के अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर शेयर की है। टीवी सेलिब्रिटी और कवि शैलेश लोढ़ा के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे।

पिता के निधन से शैलेश को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बताया कि पिता श्याम सिंह लोढ़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट में लिखा है कि पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। शैलेश और उनका पूरा परिवार गम में डूबा है। उन्होंने अपने पिता के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि वे जो भी हैं, उनकी (पिता) परछाई हैं।