Skip to content

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की महिला के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या की

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की महिला के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर मिली है कि बठिंडा में गांव लुलबाई में बीती देर रात प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की महिला के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विक्की के तौर पर हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लुलबाई पीटसी विक्की नामक युवक के गांव की ही एक शादीशुदा महिला से पिछले समय से प्रेम सबंध थे। इस बारे में महिला के परिजनों को पता लग गया था। विक्की अक्सर ही अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर जाता रहता था।

सूत्रों ने बताया कि बीती रात जब विक्की अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर गया तो पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।