Skip to content

दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, जानें क्या है विवाद?

दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, जानें क्या है विवाद?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

MP News : बड़ी खबर है कि मध्य प्रदेश में दबंगों ने पहले महिलाओं के साथ मारपीट की और फिर उन्हें जमीन में जिंदा दफनाने की कोशिश की। आरोप है कि जेसीबी और डंपर से महिलाओं के ऊपर मिट्टी डालकर उनकी हत्या की साजिश की गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ दंबग महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है यह घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की है। पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर परिवार के दबंगों ने महिलाओं को पहले जमकर मारा पीटा। फिर उन्होंने दो महिलाओं को जमीन में गड्ढा खोदकर उसके अंदर जिंदा गाड़ने की कोशिश की। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जमीनी विवाद के बाद भी सड़क निर्माण के लिए डंपर और जेसीबी से मिट्टी डाला जा रहा था।

मिली जानकारी अनुसार इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।