Skip to content

पंजाब में कैबिनेट में नहीं होगा कोई फेरबदल

पंजाब में कैबिनेट में नहीं होगा कोई फेरबदल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि पंजाब में कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं होगा। आपको बता दे गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के चलते उनका मंत्री पद खाली हो रहा है और इस पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाएगी। अभी पूरे कैबिनेट में फेरबदल की कोई तैयारी नहीं है।

बता दे बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मान की तरफ से सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के संबंध में आप प्रमुख को अवगत करवाया गया है। पंजाब में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं की जो भी राय है, उसे लेकर उन्हें जानकारी दी गई है। बता दें कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी है। सीएम मान ने भी जालंधर में नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।