Skip to content

पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात , सरेआम बीच सड़क पर युवती का मर्डर

पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात , सरेआम बीच सड़क पर युवती का मर्डर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : मोहाली के फेज-5 से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार युवती बलजिंदर कौर जैसे ही ऑटो से उतरती है तो वहां से पहले इंतजार में खड़े युवक ने तलवार से वार कर दिया। लड़की सड़क पर भागी लेकिन हमलावर ने उसका पीछा करना जारी रखा और उस पर हमला बोल दिया। लड़की के घायल होकर गिर जाने के बाद भी हमलावर उस पर हमला करता रहा और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। लड़की को मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक ने युवती के सिर, हाथ व पैर काट दिए जिसकी सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इनती व्यस्त सड़क और लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की पर तलवार से हमला करता रहा।