Skip to content

किसानों को धान की फसल के लिए 11 जून से मिलेगा नहरी पानी- CM मान

किसानों को धान की फसल के लिए 11 जून से मिलेगा नहरी पानी- CM मान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब :पंजाब में भूजल को बचाने के लिए CM भगवंत मान ने किसानों को धान के सीजन के दौरान नहरी पानी के अधिक से अधिक प्रयोग करने का न्योता दिया। मान ने जल स्रोत विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार धान के आगामी सीजन से नहरी पानी की सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 11 जून से किसानों को नहरी पानी निर्विघ्न सप्लाई किया जाएगा क्योंकि नहरों का कीचड़ निकालने का काम मुकम्मल हो चुका है।

सीएम मान ने बताया कि 11 जून से श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर और अंतर्रष्ट्रीय सरहद पर लगी कंटीली तार से पार के इलाकों में नहरी पानी की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह 15 जून से मोगा, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने नहरी पानी की सप्लाई संबंधी पूछताछ करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नहरी पानी की सप्लाई संबंधी किसी भी तरह की जानकारी लेना चाहता है तो वह विवरण हासिल करने के लिए +91 96461- 51466 पर कॉल कर सकता है।