पंजाब : खबर है कि पंजाब के जगराओं चुंगी नंबर पांच के नजदीक बिजली की सप्लाई ठीक कर रहे कर्मचारी की कंरट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव ढोलन के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब शिकायत मिलने पर पावरकाम कर्मी बिजली की सप्लाई ठीक करने के लिये खंभे पर चढ़ा। इस दौरान उसे कंरट लगा तो वह सीधे सड़क पर आकर गिर पड़ा। जिसको साथी कर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
इस सबंध में पता चलते ही पावरकाम में ठेकेदारी सिस्टम के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद कर्मियों ने शनिवार की देर रात को शिकायत घर के बाहर धरना लगा कर पावरकाम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।