Skip to content

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के साथ अचानक बदला मौसम

Weather changed suddenly with heavy storm and rain in Mumbai
Weather changed suddenly with heavy storm and rain in Mumbai
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मुंबई : खबर है कि मुंबई में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। वहीँ इसके बाद भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत भी मिली। बता दे मुंबई और पड़ोसी महानगरीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए मध्यम से तीव्र बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी करते हुए "नाउकास्ट चेतावनी" जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने को कहा है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 3-4 घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।" मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे उपग्रह शहरों में भी तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई।