जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिन-दिहाड़े जालंधर के वडाला चौंक के नजदीक गोली चली है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी है। बाताया जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी बस में सवार होकर यहां आया था जैसे ही वह बस से उतरा उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है।
बड़ी खबर : जालंधर में बस से उतरते ही व्यक्ति को लगी गोली , दहशत में लोग