Skip to content

Driving License बनवाना हुआ आसान , 1 जून से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं लगाने पड़ेंगे RTO ऑफिस के चक्कर

Driving License बनवाना हुआ आसान , 1 जून से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं लगाने पड़ेंगे RTO ऑफिस के चक्कर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

New Driving License Rules In 2024 : आजकल हर कोई गाडी चालाने का शौकीन है. आज के समय में बाइक से लेकर कार चलाना आम बात हो गई है. हर कोई अपनी जरूरत या शौक के हिसाब में स्कूटी, स्कूटर, बाइक आदि से आना-जाना करता है. आपको बता दे कि 1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं? इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

आपको बता दें कि सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) 1 जून 2024 से वाहन नए नियमों को जारी करने जा रहा है. नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र से लेकर तेज गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

जानिए किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना?

तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर: 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर: 25 हजार रुपये तक का जुर्माना बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये का जुर्माना हेलमेट न पहनने पर: 100 रुपये का जुर्माना सीट बेल्ट न पहनने पर:100 रुपये का जुर्माना 18 साल से कम उम्र पर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा. इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है.

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए RTO जाकर टेस्ट देना जरूरी नहीं

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सोच रहे हैं लेकिन RTO में टेस्ट देने से घबराते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार अब इस प्रक्रिया को आसान बना रही है. मान लीजिए आप ड्राइविंग सीखना चाहते हैं और लाइसेंस लेना चाहते हैं, लेकिन टेस्ट देने से हिचकिचाते हैं. तो जान लें कि अब टेस्ट सिर्फ आरटीओ में ही टेस्ट नहीं देना होगा, अब से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आपके के पास एक अलग ऑप्शन होगा.

1 जून से आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं. तो अगर आप लाइसेंस लेना चाहते हैं, तो इस नए ऑप्शन को चुन सकते हैं. इससे लाइसेंसी ड्राइवर बनने का सफर थोड़ा आसान हो सकता है.