Skip to content

Aptera Motors ने CES 2025 में पेश की सौर ऊर्जा से चलने वाली ईवी गाड़ी

Aptera Motors ने CES 2025 में पेश की सौर ऊर्जा से चलने वाली ईवी गाड़ी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

ऑटो डेस्क : Aptera Motors (एप्टेरा मोटर्स) ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2025 में अपनी पहली प्रोडक्शन कार, एक इलेक्ट्रिक वाहन को प्रदर्शित किया है। इसकी खासियत यह है कि यह ईवी सोलर पावर (सौर ऊर्जा) से चलती है। इंटीग्रेटेड सोलर पैनलों वाली यह भविष्य की कार, दुनिया की पहली प्रॉडक्शन-रेडी सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो बिना प्लग इन किए भी प्रतिदिन 60 किलोमीटर तक की रेंज का वादा करती है। अमेरिका स्थित इस स्टार्टअप का कहना है कि उसे अब तक सोलर पावर से चलने वाली ईवी के लिए लगभग 50,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी।

पावर और परफॉर्मेंस एप्टेरा की यह सोलर ईवी 198 बीएचपी तक पावर उत्पन्न करने में सक्षम है। फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ, यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

रेंज और रिचार्जिंग क्षमता इस दो सीटों वाली ईवी का अनोखा डिजाइन इसे उड़ने वाली कार जैसा लुक देता है। कार में चार सोलर पैनल लगे हैं, जो कुल 700 वॉट तक बिजली उत्पन्न कर सकते हैं। एप्टेरा का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर 643 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। अधिक धूप में, यह कार सालाना 16,000 किलोमीटर तक की सोलर पावर्ड ड्राइविंग प्रदान कर सकती है।

किफायती और हल्की डिजाइन यह तीन पहियों वाली कार कार्बन फाइबर शीट मोल्डिंग कम्पाउंड से बनी है, जो इसे हल्का और एयरोडायनैमिक बनाता है। इसमें पारंपरिक वाहनों की तुलना में 10% से भी कम पुर्जों का उपयोग होता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.13 है, जो उद्योग में एक रिकॉर्ड है।

कंपनी का विजन एप्टेरा मोटर्स के सह-सीईओ क्रिस एंथनी ने कहा, “यह वाहन ऊर्जा-कुशल गतिशीलता और स्वच्छ भविष्य की दिशा में हमारे वर्षों के प्रयासों का प्रतीक है। CES जैसे मंच के जरिए हम अपने दृष्टिकोण को साझा कर रहे हैं।”