Skip to content

AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : लोकसभा चुनावों के चलते दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच खबर है कि जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। बीजेपी महासचिव तरुण चुघ ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक के.डी. भंडारी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ शिरोमणि अकाली दल से जालंधर कैंट से विधायक रह चुके हैं। वह मनप्रीत बादल के करीबी रहे हैं और अकाली दल छोड़कर मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई नई पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस दामन थाम लिया और 2022 में जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।