Skip to content

क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं ये चीजें ?

Do you know that these things are available for free at petrol pumps?
Do you know that these things are available for free at petrol pumps?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

ऑटो न्यूज़ : भारत में लाखों करोड़ों वाहन रोज सड़कों पर चलते दिखाई देते हैं. इन वाहनों में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं. इनमें ज्यादातर वाहन डीजल और पेट्रोल इंजन पर आधारित होते हैं. इसीलिए भारत में डीजल पेट्रोल की खपत काफी होती है. डीजल-पेट्रोल खत्म होने के बाद लोग पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते हैं. जितना पेट्रोल डीजल भरवाया जाता है. उसी हिसाब से पैसे चुकाए जाते हैं.

लेकिन क्या आपको पता है पेट्रोल पंप पर सिर्फ डीजल पेट्रोल की सुविधा ही नहीं मिलती. बल्कि आपको पेट्रोल पंप पर बहुत सी फ्री सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए पेट्रोल पंप की ओर से आपसे एक भी पैसा चार्ज नहीं किया जाता. बहुत से लोगों को इन सुविधाओं के बारे में पता नहीं होता. जिस वजह से वह इनका इस्तेमाल करने से चूक जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं पेट्रोल पंप पर कौन सी फ्री सुविधाएं मिलती हैं.

टायर्स में हवा फ्री कार हो या बाइक हो… पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में फ्री में हवा भरवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। पेट्रोल पंप पर इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक हवा भरने वाली मशीने लगी होती हैं। जिसके लिए एक कर्मचारी होता है। लेकिन अगर आप नाइट्रोजन हवा डलवाते हैं तो आपको उसके लिए आपको चार्ज करना होगा, लेकिन काफी पेट्रोल पंप पर यह मुफ्त होती है।

फ्री में पानी पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए फ्री इंतजाम किया जाता है। इसके लिए पेट्रोल पंप पर आरओ या वाटर कूलर लगाए जाते हैं। आप बिना पैसा दिए पानी पी सकते हैं और आपको कोई मना भी नहीं करेगा।

वॉशरूम की सुविधा पंप पर वॉशरूम की सुविधा भी आम लोगों के लिए एकदम फ्री होती है। कोई भी किसी भी समय इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होता है। अगर कोई मना करता है तो आप शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत कर सकते हैं।

फ्री कॉल शायद आपको पता नही होगा लेकिन इमरजेंसी में आप पेट्रोल पंस से फ्री कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा पेट्रोल पंप मालिकों को फ्री में देनी दोती है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।

फर्स्ट एड बॉक्स पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा भी मिलती है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें जरूरी दवाइयां और मरहम-पट्टी होती है। लेकिन इस्तेमाल से पहले यह चेक करें कि ये एक्सपायरी नहीं होनी चाहिए।

फायर सेफ्टी डिवाइस शायद आप नहीं जानते पर पेट्रोल पंप पर अगर फ्यूल डलवाते समय वाहन में आग लग जाती है तो आप यहां फायर सेफ्टी डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

बिल गाड़ी में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए आपको बिल मिलता है। बिल के लिए कोई आपको मना नहीं कर सकता।

पंप मालिक की डिटेल पेट्रोल पंप मालिक, कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर भी यहां लिखना होता है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोग पेट्रोल पंप से संबंधित शख्स से संपर्क कर सकें।