Skip to content

खालसा साजना दिवस पर माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुयों की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगों की मौत

Tractor trolley of devotees going to pay obeisance on Khalsa Sajna Day overturned, two people died
Tractor trolley of devotees going to pay obeisance on Khalsa Sajna Day overturned, two people died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर मिली है कि खालसा साजना दिवस पर माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुयों के साथ हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार कीरतपुर साहिब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। ये लोग खालसा साजना दिवस पर माथा टेकने आए थे। बताया जा रहा है मृतकों में ट्रैक्टर चालक और एक बुजुर्ग शामिल है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को बड़ी ही मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। चालक और घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।संगत नवांशहर के गांव शेखपुरा की बताई जा रही है।