Skip to content

पंजाब सरकार एक्शन में, स्कूलों के लिए जारी कर दिए सख्त Order

Punjab government takes action, issues strict orders for schools
Punjab government takes action, issues strict orders for schools
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब 13 अप्रैल 2024 : पंजाब सरकार एक्शन में नज़ार आ रही है। बता दे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कल हुए एक स्कूल बस हादसा होने के बाद पंजाब सरकार भी एक्शन में आ गई है। उक्त घटना के अगले ही दिन राज्य के मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों व जिलों के पुलिस प्रमुखों को स्कूली बसों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने हेतु चैकिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं।

चीफ सैक्रेटरी द्वारा लिखे पत्र में स्कूलों की बसों की चैकिंग के दौरान सामने आने वाली रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है। हालांकि अब स्कूलों में 13 अप्रैल को बैसाखी व 14 अप्रैल रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 15 अप्रैल सोमवार से ट्रैफिक व आर.टी.ए. की टीमें सड़कों व स्कूलों में जाकर बसों की चैकिंग करती दिखाई देंगी। बता दें कि महेंद्रगढ़ की स्कूली बस घटना में 6 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक छात्र घायल हो गए थे। मुख्य सचिव ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि अगर किसी स्कूली बस में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के नियमों का उल्लंघन होता पाया जाए तो उस स्कूल के साथ बस मालिक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने से गुरेज नहीं किया जाए। सभी जिलों को चैकिंग की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक भेजने के आदेश दिए हैं।

यह करना होगा चैक हरेक स्कूली बस के पास फिटनैस सर्टीफिकेट हो बस में सीटिंग कैपेसिटी से ज्यादा बच्चे न बैठे हों स्पीड गवर्नर चालू हालात में लगा हो ड्राईवर के पास लाइसैंस हो सेफ स्कूल वाहन स्कीम के सभी पहल्ओं की होगी चैकिंग