Skip to content

पंजाब के पूर्व CM चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार

The accused who demanded extortion from former Punjab CM Channi arrested
The accused who demanded extortion from former Punjab CM Channi arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी मुंबई के नागपुर से की है।

Amazon से Men's Regular Fit T-Shirt for Men खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/49Rvpwi

एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि आरोपित दीपक श्रीमंत काबले पुत्र श्रीमंत काबले, 604 सम्भव अपार्टमेंट ए विंग छत्रपति शिवाजी मार्ग, शिवाजी वकोला मुंबई (महाराष्ट्र) के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहींं जाच में सामने आया कि आरोपित इस समय स्टॉक का काम करता है। वो पढ़ा लिखा है और होटल मैनेजमेंट की हुई है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

आरोपित ने वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जिसके जरिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को वॉट्सएप कॉल करके दो करोड़ की रंगदारी की मांग की थी और गोल्डी बराड़ का नाम लेते हुए धमकाया था। रंगदारी न देने पर जान से मार देने की बात कही थी।