Skip to content

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में भारी हंगामा, गेट पर जड़ा ताला

Huge commotion in Maksudan vegetable market of Jalandhar, gate locked
Huge commotion in Maksudan vegetable market of Jalandhar, gate locked
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : खबर है कि मकसूदां सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी अनुसार मंडी में फड़ियों को ठेके पर दिए जाने के विरोध में मकसूदां सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी के गेट पर पहले तो ताला जड़ दिया। उसके बाद रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फड़ी संचालकों का आरोप है कि जब फड़ियां मंडी पीछे वाले गेट के साथ शिफ्ट की गई थी तो मंडी बोर्ड ने इन्हें ठेके पर न देने का विश्वास जताया था। जबकि चंद वर्ष बीतने के बाद अब इसे ठेके पर दे दिया गया है। वहीँ प्रदर्शन कर रहे फड़ी एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी में प्रवेश कर रही गाड़ियों को रोका, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है।

Amazon से Toyz Holi Pichkari Water Gun for Kids खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/49XSo8T