जालंधर में लगी भीषण आग में BMW-AUDI समेत कई कारें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में अमृतसर रोड पर जिंदा फाटक के पास पुरानी कारों के गोदाम में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार गोदाम में बीएमडब्ल्यू समेत कई महंगी कारें थी। सुबह लगभग सात बजे लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग के कारण एक बीएमडब्ल्यू, तीन ऑडी और एक इंडिका कार जल कर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है घटना के कारण लाखों का नुकसान हुआ है।