Skip to content

जालंधर में हाईटैक नाके पर खड़े ASI को कार ने टक्कर मार हवा में उछाला, घटना CCTV कैमरा में कैद

ASI standing at the high-tech checkpoint in Jalandhar was hit by a car and thrown into the air, the incident was captured in CCTV camera.
ASI standing at the high-tech checkpoint in Jalandhar was hit by a car and thrown into the air, the incident was captured in CCTV camera.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर: खबर मिली है कि सतलुज दरिया पर शाहकोट पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटैक नाके पर एक कार सवार ए.एस.आई. को टक्कर मार कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सुबह करीब 11.30 बजे शाहकोट पुलिस द्वारा सतलुज दरिया पर लगाए हाईटैक नाके पर खड़े पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह द्वारा रूटीन चैकिंग के दौरान मोगा साइड से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार द्वारा रुकने की बजाय ए.एस.आई. सुरजीत सिंह को कुचलते हुए कार भगाकर शाहकोट की ओर फरार हो गए। टक्कर मारने की सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर रूप से घायल ए.एस.आई. सुरजीत सिंह को पहले शाहकोट के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया, यहां से डाक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने के कारण उसे डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया। इस संबंध में डी.एस.पी. शाहकोट नरेंद्र सिंह औजला ने बताया कि ए.एस.आई. सुरजीत सिह की दोनों टांगें और एक बाजू की हड्डी टूट गई है तथा उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार सवार दोषियों को पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।