Skip to content

Apple को पछाड़ दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बनी Microsoft

Microsoft becomes the world's most valuable company, surpassing Apple
Microsoft becomes the world's most valuable company, surpassing Apple
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि गुरुवार को Apple को पछाड़ Microsoft दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के शेयरों की नए साल में शुरुआत कमजोर रही है। माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों के भाव में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जिससे बाजार में इसकी वैल्युएशन 2875 अरब डॉलर हो गई है। जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पैसे कमाने की दौड़ में आगे रहने से इसे निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिली है। 2021 के बाद अब पीछे हुई एप्पल वहीं, एप्पल के शेयरों की कीमतों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 2871 अरब डॉलर हो गया है। बता दें कि ऐसा साल 2021 के बाद से पहली बार हुआ है जब एप्पल इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट से नीचे हुई हो। 2023 में ऐसा रहा दोनों का हाल साल 2023 के खत्म होने तक एप्पल के शेयरों में 48 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के लिए यह आंकड़ा 57 प्रतिशत रहा। इसने 2023 में आक्रामक रूप से एआई टूल्स लॉन्च किए थे। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई से करार किया था।