Skip to content

Big News : पंजाब के फगवाड़ा में युवक को बेअदबी के शक में तलवारों से काट उतारा मौत के घाट

In Phagwara, Punjab, a young man was hacked to death with swords on suspicion of sacrilege.
In Phagwara, Punjab, a young man was hacked to death with swords on suspicion of sacrilege.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फगवाड़ा : पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमनदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई।  मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुखी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था। हालांकि वीडियो में वह बार बार कह रहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं आरोपी का भी एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कह रहा है कि युवक बेअदबी करने आया था, हमने मार डाला।