Skip to content

Big News : 26 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला होने की धमकी

Big News: Threat of a major attack on Punjab Chief Minister Bhagwant Mann on January 26
Big News: Threat of a major attack on Punjab Chief Minister Bhagwant Mann on January 26
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब 16 जनवरी : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. गौरव यादव को 26 जनवरी को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए इकट्ठा होने की अपील की है। की चेतावनी दी है।  वीडियो में पन्नू ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की पंजाब पुलिस की कोशिशों को गलत बताया है। वहीं पन्नू पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां का माहौल खराब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू द्वारा बड़े हमले की धमकियां दी जा चुकी है। फिलहाल उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजैंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। फिलहाल जांच जारी है