Skip to content

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Aam Aadmi Party and Congress form alliance, will contest elections together
Aam Aadmi Party and Congress form alliance, will contest elections together
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। सोमवार को आप और कांग्रेस के नेता और उम्मीदवार नामांकन वापस लेने के लिए नगर निगम पहुंचे। मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। वर्तमान में भाजपा के पास सबसे ज्यादा नंबर हैं। मेयर चुनाव के लिए सांसद किरण खेर को मिलाकर उनके पास 15 वोट हैं। आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास सात वोट हैं। दोनों में गठबंधन होने पर आप और कांग्रेस के 20 वोट हो जाते हैं, जबकि मेयर बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 19 है। ऐसे में पिछले कई वर्षों से मेयर की कुर्सी पर बैठी भाजपा की बादशाहत खतरे में है।