Skip to content

बल अस्पताल के पास कार और ट्राली की भयानक टक्कर , दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Terrible collision between car and trolley near Bal Hospital, three including two women dead
Terrible collision between car and trolley near Bal Hospital, three including two women dead
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर के अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर बल अस्पताल के पास एक बेकाबू कार ने रोड पर खड़ी पराली से लदी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। राहगीरों के अनुसार, कार अमृतसर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार से जा रही कार एक दम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।