Skip to content

Big News : तीन राज्यों में BJP को बहुमत , PM मोदी बोले-इस हैट्रिक ने 2024 की गारंटी दे दी

Lok Sabha Election 2024: BJP released the list of 195 candidates, PM Modi will contest elections from Varanasi.
Lok Sabha Election 2024: BJP released the list of 195 candidates, PM Modi will contest elections from Varanasi.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती है। इसको लेकर देशभर के भाजपाइयों में खुशी का माहौल है, वहीं प्रधानमंत्री भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर जश्न में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज तीनों राज्य में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना जीती है। उन्होंने कहा कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। उधर, यह बात भी उल्लेखनीय यह है कि इस जीत के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी और उनकी जन कल्याणकारी नीतियों को ही श्रेय दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद बयान देते हुए कहा कि यह दर्शा रहा है कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन एवं विकास की राजनीति करने वाले में है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में चुनाव परिणामों को ‘विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक ‘सशक्त कदम' बताया और तीनों राज्यों के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। [metaslider id=25498]