प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के गांव औलख में तलाकशुदा प्रेमिका द्वारा शादी करवाने से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई और इस मामले में पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर गांव की रहने वाली तलाकशुदा लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव औलख की कुलदीप कौर ने बताया कि उसने अपने देवर के बेटे बलजिंदर सिंह को गोद लिया हुआ था। बलजिंदर सिंह की गांव की एक लड़की के साथ बातचीत थी जिसकी करीब 3 साल पहले शादी हुई थी और तलाक के बाद वह उसके बेटे साथ शादी करवाने की बात करती रहती थी।
उस लड़की ने कुछ दिन पहले उसके बेटे से शादी करवाने से इनकार कर दिया था जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसकी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
[metaslider id=25498]