Skip to content

बॉयफ्रेंड का फोन चेक किया तो युवती को मिलीं अपनी और दूसरी लड़कियों की 13 हजार न्यूड तस्वीरें, उड़े होश

When she checked her boyfriend's phone, the girl found 13 thousand nude pictures of herself and other girls, she was shocked
When she checked her boyfriend's phone, the girl found 13 thousand nude pictures of herself and other girls, she was shocked
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो सभी की आंखें खोल देने वाला है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेंगलुरु में एक युवती ने जब अपने बॉयफ्रेंड के मोबाइल फोन की गैलरी मैं जाकर देखा तो वह हैरान रह गई। वहां अपनी नग्न तस्वीरें देखकर उसके होश उड़ गए। उसे बॉयफ्रेंड के फोन में अपनी और अन्य महिलाओं की 13,000 न्यूड तस्वीरें मिलीं। इसे देखकर वह हैरान रह गई। पहले तो उसे इसपर विश्वास भी नहीं हुआ, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मिली जानकारी मुताबिक युवती की उम्र 22 साल है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इन 13 हजार न्यूड फोटोज में से कुछ तस्वीरें असली हैं जबकि कुछ मार्फ्ड हैं। इसके बाद युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए। वह सभी को अलर्ट कर रही है कि किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करें। जब उसके साथ ऐसा हो सकता है तो किसी और के साथ भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक युवती एक बीपीओ में काम करती है। गिरफ्तार किया गया युवक भी उसी के साथ उसके दफ्तर में काम करता था। वह उसके साथ रिलेशनशिप में थी। रिलेशनशिप के दौरान युवक ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें ले लीं। युवती को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने ऑफिस में भी लोगों को इसके बारे में बताया। [metaslider id=25498]