पंजाब में जलती चिता से विवाहिता का अधजला शव पुलिस ने निकाला बाहर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि नाभा के अलौहारां गेट स्थित श्मशानघाट में मायके परिवार ने पहुंच कर पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से विवाहिता के अधजले शव को जलती चिता से बाहर निकाला। मिली जानकारी अनुसार मृतक परमजीत कौर (24) संगरूर की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले उसकी शादी नाभा के निम्मा नाम के युवक से हुई थी। इस मौके पर मृतक लड़की के भाई, मां और रिश्तेदारों ने ससुरालवालों पर लड़की की हत्या करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने लड़की की हत्या कर उसका संस्कार करने श्मशानघाट पहुंच गए, जब हमें पता चला तो हम कुछ देर बाद वे श्मशान घाट पहुंचे और लड़की के जलते सिवे पर पानी डालकर आग बुझाई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सिवे की आग पर काबू पाया और लड़की के अधजले शव को कब्जे में ले लिया।
इस मौके पर नाभा कोतवाली पुलिस के अधिकारी बलविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अलोहरां गेट पर लड़की परमजीत कौर का उसके ससुराल वालों द्वारा रात में जबरन अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस मौके पर पहुंचे और आग बुझाई और लड़की के अधजले शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
[metaslider id=25498]