Skip to content

चाणक्य नीति के अनुसार बच्चों के सामने माता-पिता भूलकर भी न करें ये काम, जीवन भर होगा पछतावा

According to Chanakya Niti, such a person should never tell secret things.
According to Chanakya Niti, such a person should never tell secret things.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चाणक्य नीति : आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में मोरलस , नैतिकता और राजनीति से संबंधित बातें बताते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में अलग-अलग विषयों पर सुझाव और उपदेश दिए हैं। आज इस खबर में हम ऐसी महत्वपूर्ण बातों पर बात करने वाले हैं, जिससे आपका जीवन सफल बन सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जो किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों के सामने नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हो सकता है कि माता-पिता को जीवन भर पछताना पड़ सकता है। बच्चों के सामने भूलकर न करें ये काम चाणक्य नीति के अनुसार, कभी भी माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रभाव आगे जाकर पड़ सकता है। बल्कि अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और शिक्षा देनी चाहिए, इसके साथ ही उनकी पढ़ाई को लेकर गंभीर भी होना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार, माता-पिता को अपने बच्चों के सामने कभी भी झूठ का दिखावा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें सच्चाई बतानी चाहिए। मान्यता है कि यदि जो माता-पिता अपने बच्चों को सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी के बारे में बताते हैं, उन्हें आगे चलकर पछताना नहीं पड़ता है। माता-पिता को अपने बच्चों के सामने आपसी रिश्तों में आदर और सम्मान देना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बच्चों के मानसिक और आत्मिक विकास पर सीधा प्रभाव पड़ता है। बच्चों की अच्छे भविष्य के लिए अच्छी बातें बताना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि माता पिता के आपसी झगड़ों और विवादों को आपस में ही समझौता कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। [metaslider id=25498]