Skip to content

दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, उठाया ऐसा कदम कि शर्मसार हुआ परिवार !

Mother of two children fell in love with a confectioner, took such a step that the family was embarrassed!
Mother of two children fell in love with a confectioner, took such a step that the family was embarrassed!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
UP : आजकल कब किसे किस्से प्यार हो जाए कुछ पता नहीं। ऐसा ही मामला सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।पति ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे राजस्थान ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार का है। यहां के निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया। वहीं दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई। [metaslider id=25498]