Skip to content

लुधियाना - मेले में झूला झूलते करिंदे से युवको का हुआ झगड़ा , ऊंचाई से नीचे गिरने से एक की मौत

Manager dies suddenly while working in bank in Jalandhar
Manager dies suddenly while working in bank in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में लगे दशहरा मेले में शनिवार की रात को किश्ती वाले झूले के करिंदे से दो युवकों का झगड़ा हो गया। झूले में ही उनकी मारपीट हुई और देखते ही देखते युवकों ने उसे नीचे धक्का दे दिया। मिली जानकारी अनुसार करिंदा करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा। वह लोहे की सीढि़यों पर पेट के बल गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। देर रात उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। [metaslider id=25498]