Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  2. Story 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  3. Story 3: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  4. Story 4: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  5. Story 5: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार
  6. Story 6: अंबाला रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे फंसा युवक, RPF जवानों ने बचाई जान
  7. Story 7: पंजाब में AAP पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
  8. Story 8: दुबई से लौटे Honey Singh जालंधर में दिनेश औलक के घर भतीजे की मौत का दुःख सांझा करने पहुंचे
  9. Story 9: पंजाब की होम हेल्थ केयर कंपनियां एकजुट होकर सेक्टर को देंगी नई दिशा: जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने किया आह्वान
  10. Story 10: ऑनलाइन Shopping karni पड़ी भारी ! दिवाली ऑफर देख मंगवाई थी LED, Box खोला तो उड़े होश

फोर्ब्स ने जारी की विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची, जानिए नंबर वन पर किस रईस का है नाम

Forbes released the list of 10 richest people in the world, know whose name is at number one.
Forbes released the list of 10 richest people in the world, know whose name is at number one.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : Forbes Rich List 2023: फोर्ब्स की ओर से गुरुवार को एक बार फिर विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है, आपको बता दे इस सूची में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है। फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर आए फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट गुरुवार को जारी हुई फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार आया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट 17.56 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका के रहने वाले TESLA और SpaceX कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 14.98 लाख करोड़ बताई गई है। सूची में अमेरिका के रहने वाले अमेजन के फॉउण्डर जेफ बेजोस अपनी 9.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं। चौथे स्थान पर अमेरिकी बिजनेसमैन लैरी एलिसन हैं, जो ऑरिकल कंपनी चलाते हैं, इनके पास 8.9 लाख की संपत्ति दर्ज की गई है। वॉरेन बफेट इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं, उनके पास 8.82 लाख करोड़ की संपत्ति दर्ज की गई है। [metaslider id=1461] फोर्ब्स की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फॉउण्डर बिल गेट्स अपनी 8.66 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग एल.पी के के फॉउण्डर माइकल ब्लूमबर्ग अपनी 7.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर, कार्लोस स्लिम हेलू और उनका परिवार 7.74 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर, भारत से मुकेश अंबानी 6.9 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर और स्टीव बाल्मर 6.72 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंचे हैं। [metaslider id=25498]