Skip to content

जालंधर में 3 बच्चियों की लाशें लोहे के ट्रंक में मिली , इस मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Dead bodies of 3 girls found in iron trunk in Jalandhar, big revelation in this case
Dead bodies of 3 girls found in iron trunk in Jalandhar, big revelation in this case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में 3 बच्चियों की लाशें लोहे के ट्रंक से मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। मिली जानकारी अनुसार तीनों बहनें रविवार 1 अक्टूबर रात 8 बजे से लापता थीं। सोमवार सुबह लोगों ने तीनों बहनों के शव देखे। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर की नवी आबादी में सुबह 3 बच्चियों के शव एक लोहे के trunk में से मिले थे। लड़कियां कल सुबह से मिस थी और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। थाना मकसूदां की पुलिस कल से बच्चियों को ढूंढने में लग गई। सुबह होते ही लड़कियों के पिता सुशील मंडल तथा माता मंजू देवी ने पुलिस को सूचित किया उन्हें बच्चियों की लाशें ट्रंक में मिली हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सख्ती से पूछताश के दौरान बच्चियों के माँ बाप ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने ही गरीबी से तंग आकर 3 बेटियों अमृता कुमारी (9), कंचन कुमारी (7) और वासु (3) को मौत के घाट उतारा था। ये बात भी सामने आई है पिता सुनील मंडल नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है। सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं। इस मामले में एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रथम जांच में पता चला कि अमृता, साक्षी, कंचन को उसी के मां-बाप ने ही कत्ल किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। [metaslider id=25498]