Birth Certificate की अहमियत बढ़ी , इससे आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई दस्तावेज आसानी से बनवा सकेंगे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : देशभर में 1 अक्टूबर 2023 से जन्म प्रमाणपत्र यानी बर्थ सर्टिफिकेट आपके कई कामों के लिए जरूरी हो गया है। वहीँ अब ज्यादातर जगहों पर आपको किसी भी दूसरे दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट होगा तो आप आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई दस्तावेज भी आसानी से बनवा सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य कामों के लिए भी बर्थ सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है।
देश में अभी तक आधार कार्ड को एक जरूरी दस्तावेज माना जाता था, जिसके बिना किसी काम को करवाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अब आधार कार्ड से भी ज्यादा जरूरी दस्तावेज बर्थ सर्टिफिकेट बन चुका है। राष्ट्रपति से जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 2023 को मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद बर्थ सर्टिफिकेट भी एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका इस्तेमाल आधार कार्ड को बनवाने के लिए भी जरूरी हो गया है।
वहीँ अब आधार कार्ड बनवाने , वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने , शादी के पंजीकरण , शिक्षण संस्थान में प्रवेश और सरकारी नौकरी पाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर मान्य हो गया है।
[metaslider id=25498]