बड़ी खबर : भारतीय अरबपति समेत 6 की प्लेन क्रैश में मौत, उनका बेटा भी विमान में था सवार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा की जिम्बाब्वे में मिड एयर प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। वो 60 साल के थे। प्राप्त जानकारी अनुसार प्लेन में उनके बेटे आमेर (22) समेत कुल 6 लोग सवार थे। सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई। सिंगल इंजन वाला सेसना 206 एयरक्राफ्ट हरारे से मुरोवा जा रहा था। क्रैश की वजह टेक्निकल फॉल्ट को बताया जा रहा है।हरपाल रंधावा माइनिंग कंपनी रियोजिम के मालिक थे। यह कंपनी सोना, कोयला, निकल और तांबे का उत्पादन करती है।
[metaslider id=25498]