Skip to content

बड़ी खबर : जालंधर MLA की गाड़ी से टकराई स्कूटी, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Big news: Scooty collides with Jalandhar MLA's car, one dead in the accident, another seriously injured
Big news: Scooty collides with Jalandhar MLA's car, one dead in the accident, another seriously injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के शाहकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की गाड़ी से अचानक स्कूटी टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार हादसा नवांशहर में बहराम के जस्सोमाजरा के पास चंडीगढ़-फगवाड़ा हाईवे पर हुआ। जिस समय हादसा हुआ विधायक शेरोवालिया चंडीगढ़ से लौट रहे थे। यह पूरी घटना हाईवे पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। मृतक की पहचान गांव थिंडा के रहने वाले रामकिशन के रूप में हुई है। वहीं घायल राम प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [metaslider id=25498]