Skip to content

दिल्ली पुलिस ने NewsClick वेबसाइट के ऑफिस को किया सील, न्यूज पोर्टल से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी की

Delhi Police sealed the office of NewsClick website, raided 30 locations related to the news portal.
Delhi Police sealed the office of NewsClick website, raided 30 locations related to the news portal.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 3 अक्टूबर को वेबसाइट न्यूजक्लिक के 30 से ज्यादा लोकेशंस पर रेड की। इनमें कई पत्रकारों के घर भी शामिल हैं। साथ ही उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है।दिल्ली पुलिस ने न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक के ऑफिस (दफ्तर) को सील कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने चीन से फंडिंग मिलने के आरोप में आतंक विरोधी कानून यूएपीए (UAPA) की धारा में मुकदमा दर्ज किया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी अनुसार फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वेबसाइट के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को दक्षिणी दिल्ली स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां एक फोरेंसिक टीम मौजूद थी। इन पत्रकारों से हुई पूछताछ पूछताछ में पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजॉय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल थे। [metaslider id=25498]