Skip to content

Big News : पंजाब में जम्मू कश्मीर की पुलिस ने रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी बरामद की

Big News: Jammu and Kashmir Police raided in Punjab and recovered Rs 4 crore 95 lakh drug money.
Big News: Jammu and Kashmir Police raided in Punjab and recovered Rs 4 crore 95 lakh drug money.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब के लुधियाना में J-K पुलिस ने Raid की है। मिली जानकारी अनुसार इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर में रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी , 32 बोर रिवाल्वर, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आई डी. कार्ड, पैसे गिनने वाली मशीन, सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में सर्च ऑपरेशन चलाकर किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से उक्त चीजें बरामद की है। बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह पर थाना बिलासपुर जिले रामबाण (जम्मू कश्मीर) की पुलिस ने 20 किलो कोकिन बरामद कर मामला दर्ज किया था।पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें से उक्त चीजें बरामद हुई। [metaslider id=25498]