Skip to content

कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद पंजाब से एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

After Kulhar Pizza couple, objectionable video of another social media influencer from Punjab goes viral
After Kulhar Pizza couple, objectionable video of another social media influencer from Punjab goes viral
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : आपको बता दे अभी कुछ दिन पहले ही कुल्लड़ पिज्जा कपल के वीडियो का मामला शांत हुआ था, इस बीच एक और सोशल मीडिया स्टार का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की खबर है। खबर है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पंजाब का है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में इंटरनेट स्टार महिला साफ तौर पर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है। इस 2 मिनट के वीडियो में सोशल मीडिया स्टार अकेली है। वहीं इंटरनेट स्टार ने वीडियो वायरल होने के बाद अपने सोशल मीडिया पर आ कर इस वीडियो को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी है। सोशल मीडिया स्टार ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है और इस वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं है। इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार ने लोगों से अपील की है कि वो इस वीडियो को आगे शेयर न करें। जानकारी के अनुसार, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया स्टार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोशल मीडिया स्टार की सिर्फ उम्र 19 साल है और वह पंजाब की रहने वाली है। वह इंस्टाग्राम पर खूब तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।   [metaslider id=25498]