Skip to content

Big News : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, AIG सिद्धू को किया गया सस्पेंड

Big action by Vigilance, AIG Sidhu suspended
Big action by Vigilance, AIG Sidhu suspended
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बड़ी खबर है कि ए.आई.जी.मालविंदर सिंह सिद्धू को सस्पेंड कर दिया गया है। ए.आई.जी. सिद्धू पर सरकारी काम में विघ्न डालने और विजिलेंस अफसरों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। जब मालविंदर सिंह सिद्धू से विजिलेंस द्वारा सवाल-जवाब किए जा रहे थे तब वे उन्होंने मोबाइल के जरिए विजिलेंस जांच की रिकॉर्डिंग करने की भी कोशिश की। विजिलेंस अफसरों के साथ दुर्व्यवहार करने पर विजिलेंस को पुलिस भी बुलानी पड़ी जिसके चलते मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल ए.आई.जी. सिद्धू को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 25 अक्तूबर को ए.आई.जी. सिद्धू को विजिलेंस दफ्तर बुलाया गया था तब वह विजिलेंस अफसरों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आए, अफसरों को धक्का देने पर भी उतर आए। इसी के साथ कुछ डाक्यूमेंट को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ए.आई.जी. की पत्नी व बेटे ने भी बिजिलेंस दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। जिक्रयोग्य है कि मालविंदर सिद्धू पर आय से अधिक जायदाद व अपने अधिकारियों को गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। [metaslider id=25498]