Skip to content

Big News : अब पंजाब में भी लोग कश्मीरी शिकारे का आनंद ले सकेंगे , इस जिले से हुई शुरुआत

Now people in Punjab will also be able to enjoy Kashmiri Shikara, it started from this district
Now people in Punjab will also be able to enjoy Kashmiri Shikara, it started from this district
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब में घूमने के शौकीन लोगों के लिए खुशी की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीरी शिकारे का आनंद लेने के लिए अब लोगों को कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब पंजाब की झीलों में ही कश्मीरी शिकारे के नजारा मिलना शुरू हो गया है। पंजाब सरकार के आदेशों पर पर्यटन विभाग ने होशियारपुर के थाना डेमे से कश्मीरी शिकारे के शुरूआत कर दी है। यहां पर भारी संख्या में लोग श्रीनगर की डल झील जैसा मजा लेने के लिए आने शुरू हो गए है। पंजाब सरकार द्वारा यहां पर शिकारे का रेट भी बहुत कम रखा हैर ताकि लोगों की जेब पर असर न पड़े। शिकारे का रेट 6 लोगों के लिए 300 रुपए जबकि बोटिंग का 200 रुपए तय हुआ है। जानिए क्या होता है शिकारा? आपको बता दें शिकारे जम्मू और कश्मीर के एक सांस्कृतिक प्रतीक माने जाते हैं। शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है। इसका इस्तेमाल श्रीनगर की डल झील में किया जाता है। जम्मू-कश्मीर के शिकारे का इस्तेमाल केरल में भी किया जाता है। शिकारे विभिन्न आकारों में बनाये जाते हैं और लोगों के परिवहन सहित अन्य कई उद्देश्यों के लिए उपयोग में आते हैं। एक सामान्य शिकारे में लगभग छ लोग बैठ सकते हैं, और नाविक इसे पीछे की तरफ से खेता है। [metaslider id=25498]