Skip to content

हिमाचल में ज्वालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाडी पलटी , 6 लोग घायल

In Himachal, the vehicle of devotees returning after visiting Jwalaji temple overturned, 6 people injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
शिमला : खबर है कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ज्वालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाडी पलट गयी। मिली जानकारी अनुसार इसमें बिहार के 11 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से छह लोगों को चोटें आई। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोटा में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, धनेटा के सरांय गांव के पास यह हादसा उस वक्त पेश आया, जब बिहार के समस्तीपुर के श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और नयना देवी मंदिर जा रहे थे।इस दौरान ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया। [metaslider id=25498]