Big News : अगर आपके फोन में भी Emergency Alert का मैसेज आ रहा है तो जानिए क्या है इसकी वजह ?
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : आपको बता दे अगर आपके फोन में भी Emergency Alert आ रहा है तो घबराएं नहीं। दरअसल, यह Emergency Alert केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा गया, जो सिर्फ एक टेस्टिंग थी।इसके जरिए आपात स्थिति में या किसी बड़े संकट की स्थिति में देश के सभी नागरिकों को एक समय में जानकारी देने की व्यवस्था को परखा गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर सभी नागरिकों को समय पर सतर्क किया जाए।
शुक्रवार दोपहर देश भर के मोबाइल यूजर्स को आपातकालीन अलर्ट मिला, जिसमें लिखा गया है - महत्वपूर्ण सूचनाः आपको अपने मोबाइल पर अलग ध्वनि और कंपन के साथ आपदा संबंधित एक परीक्षण संदेश मिल सकता है। कृप्या घबराएं नहीं, यह संदेश वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है। यह संदेश एक नियोजित परीक्षण प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से भाजा जा रहा है।
[metaslider id=25498]