Skip to content

पंजाब के युवक की कनाडा में रोड एक्सीडेंट में मौत , कार में जिंदा जला

Youth from Punjab dies in road accident in Canada, burnt alive in car
Youth from Punjab dies in road accident in Canada, burnt alive in car
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : दुखद खबर है कि कपूरथला की तहसील भुलत्थ के गांव भदास का रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक कनाडा में एक्सीडेंट का शिकार हो गया। हादसे के बाद युवक कार में जिंदा जल गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद उक्त युवक की गाड़ी में आग लग गई थी। युवक के रिश्तेदार ने बताया कि मृतक गुर​शिंदर सिंह घोतड़ा कनाडा पुलिस में भर्ती होने के लिए एकेडमी से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद 23 अगस्त को कार में सवार होकर घर आ रहा था। जिसकी कार को रास्ते में एक ट्राले ने टक्कर मारी दी जिसके उसकी गाडी को आग लग गई। जिससे युवक की गाडी में जिंदा जलने से मौत हो गई। [metaslider id=25498]