Skip to content

सैलून में कटिंग करवाने आये युवक को गोलियों से भूना

The young man who came to get the cutting done in the salon was fired with bullets
The young man who came to get the cutting done in the salon was fired with bullets
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में देर रात एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। वहीँ घटना के बाद तुरंत युवक को अस्पताल लेकर गए , लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि कत्ल करने वालों का कोई सुराग हाथ लग सके। प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना अमृतसर के जंडियाला गुरु की है। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु निवासी रवि के रूप में हुई है। रात करीब 8.45 बजे जंडियाला के शेखपुरा एरिया में ब्रैंड कट सैलून पर रवि कटिंग करवाने के लिए गया था। यहां गोलियां चलाने वाले 2 आरोपी पहले से ही दुकान में मौजूद थे। दोनों के हाथों में हथियार थे। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। [metaslider id=25498]